ऊधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर में में ओवरलोडिंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 चालान, 13 वाहन सीज

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर और उधम सिंह नगर के एसएसपी के नेतृत्व में जनपदभर में ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। 23 फरवरी 2026 को विभिन्न थानों और यातायात इकाइयों द्वारा व्यापक चेकिंग करते हुए कुल 25 ओवरलोडिंग चालान किए गए, जिनमें 13 वाहन सीज किए गए और 12 मामलों को कोर्ट भेजा गया। साथ ही ओवरस्पीडिंग के 4 चालान भी कर कड़ी कार्रवाई की गई।

कोतवाली जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा और खटीमा समेत यातायात एवं सीपीयू टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान को सफल बनाया खटीमा और किच्छा में सर्वाधिक कार्रवाई देखने को मिली, जहां कई वाहनों को सीज कर सख्त संदेश दिया गया।

एसएसपी के कुशल नेतृत्व और सख्त रुख के चलते जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह अभियान प्रभावी साबित हो रहा है। उनकी सक्रिय मॉनिटरिंग और जीरो टॉलरेंस नीति के कारण सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की प्रतिबद्धता स्पष्ट नजर आ रही है, पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button