यूजीसी विनियम 2026 के समर्थन में हल्द्वानी में राष्ट्रव्यापी समर्थन रैली, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
हल्द्वानी। पारित यूजीसी विनियम 2026 के समर्थन में मूल निवासी संघ जिला इकाई नैनीताल द्वारा राष्ट्रव्यापी समर्थन रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन का कहना है कि उक्त विनियम में समता के संवर्धन का प्रावधान शामिल है, जो भारत की एकता, अखंडता और भाईचारे को सुदृढ़ करता है।
कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी में उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर अंबेडकर पार्क, मंगल पड़ाव से बुद्ध पार्क, तिकोनिया चौराहे तक एक विशाल रैली निकाली गई। बुद्ध पार्क पहुंचकर रैली सभा में परिवर्तित हो गई।
सभा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यूजीसी बिल 2026 को तत्काल लागू करने की मांग की। साथ ही माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक को हटाने तथा इसे पूरे देश में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक यूजीसी बिल 2026 लागू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में मूल निवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक चनियाल, जिला अध्यक्ष जी.आर. आर्य, जिला प्रभारी आर.पी. गंगोला, भाकपा माले के कैलाश पांडे, के.एस. बोरा, इंजीनियर के. चंद्र, जी.आर. टम्टा, नफीस अहमद, पूर्व पार्षद राधा आर्य, पार्षद रोहित कुमार, फिरोज खान, मुकेश बौद्ध, सुंदर लाल बौद्ध, विनोद कुमार उर्फ पिन्नु, यशोदा बौद्ध, हरीश मौर्य, रामनरेश दोहरे, हरीश लोधी, संजय टम्टा, दीपक कुमार, रितिक कुमार, लक्की राजपूत, रोहित कुमार आर्य, किशोरी लाल, गोपाल ग्वासीकोटी एवं नंदन ग्वासीकोटी सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।।

