ऊधम सिंह नगर

बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा: सुनीता गाबड़े

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी सुनीता गाबड़े ने कहा है कि महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए तेज़ी से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि हर बूथ पर कम से कम पांच महिलाओं को तैनात किया जाएगा, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाया जा सके।

श्रीमती गाबड़े सिटी क्लब में आयोजित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व मीना शर्मा सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों, जनपद पदाधिकारियों और महानगर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रभारी सुनीता गाबड़े का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया।

सिटी क्लब के सभागार में सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में सुनीता गाबड़े ने कहा कि महिला कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी दृष्टि से कमजोर नहीं हैं और उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कांग्रेस में महिलाओं का सदैव सम्मान रहा है और वे चाहती हैं कि उत्तराखंड में महिला कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़े।

उन्होंने जनपद की सभी महिला कांग्रेस अध्यक्षों से संवाद करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया
इस अवसर पर जया कर्नाटक (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुनीता कश्यप (प्रदेश महामंत्री), ममता हालदार (प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष), ममता रानी (महानगर कांग्रेस अध्यक्ष), मोनिका ढाली (महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष), रेखा सोनकर (जिला अध्यक्ष, उधम सिंह नगर), पूजा सिंह, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, सरोज रानी, भूरी देवी, उमा सरकार, ज्योति रानी, माधुरी शर्मा, जुबैदा, पार्षद सुमन राणा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button