ऊधम सिंह नगर

जिलाधिकारी ने मासिक बैठक राजस्व वसूली समीक्षा के दौरान सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को वसूली करने एवं न्यायालय वादों का त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश 

सौरभ गंगवार 

रूद्रपुर – जनपद में राजस्व वसूली व लम्बित वादों की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने सभी अधिकारियों को शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने के साथ ही विभिन्न न्यायालय वादों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बुद्धवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक राजस्व वसूली समीक्षा के दौरान सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसीलदारों के साथ समन्वय स्थापित आरसी का मिलान करते हुये वसूली को बढ़ाये उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त राजस्व वसूली लक्ष्य को समय से पूर्ण करें उन्होंने सभी तहसीलदारों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये उन्होंने आबकारी विभाग को राजस्व वसूली हेतु सभी पहलुओं पर रणनीति बनाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये उन्होंने राज्य कर तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी राजस्व वसूली तथा वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने कानून एवं शान्ति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा प्रभावी पैरवी की जाये और पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिले उन्होंने निर्देश दिये कि सम्मन समय से तामील हों तथा मुचलका आदि की कार्यवाही भी समय से पूर्ण की जाये उन्होने डीजीसी राजस्व को निर्देश दिये कि डीएम व एडीम न्यायालयों में चल रहे राजस्व से सम्बन्धित वादों, चकबन्दी विभाग के समीक्षा के दौरान निर्देश दिये जो गांव चकबन्दी के अन्तर्गत है उसकी पूरी डिटेल बनाकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि प्रभावी समीक्षा हो सकें।

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिला उत्पीड़न को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें उन्होने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आरटीओ व पुलिस विभाग कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही करें सीएम हैल्पलाईन की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही है उसका एल-1 स्तर पर सम्बन्धित शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से वार्ता कर समय से निस्तरण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डे, गौरव चटवाल, राकेश तिवारी, अभय प्रताप सिंह, ओसी कलैक्ट्रेट डॉ.अमृता शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button