Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तर प्रदेशऊधम सिंह नगर

जो कोई नहीं कर पाया वो डीएम उदय राज सिंह ने कर दिखाया जिलाधिकारी का कार्यकाल जिले के लिए बन रहा वरदान

सौरभ गंगवार 

रूद्रपुर। जिलाधिकारी उदय राज सिंह का कार्यकाल रूद्रपुर के लिए वरदान साबित हो रहा है। जो काम अब कई युवा अधिकारी नहीं कर पाये वो काम भी डीएम उदय राज सिंह के अनुभव और दूरदर्शिता से संभव हो रहा है। 

जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुयी है। सिडकुल की स्थापना के बाद जिलाम मुख्यालय का जिस तेजी से विकास हुआ उसी तेजी से यहां पर वाहनों का दबाव भी कई गुना बढ़ गया इसके लिए समय समय पर प्रयास हुए लेकिन प्रयासों में कोई खास सफलता नहीं मिल पायी सड़कों से अतिक्रमण भी हटाया गया सड़कें चौड़ी भी हुई लेकिन समस्या जस की तस रही इसका सबसे बड़ा कारण था शहर में ठेलियों की भरमार जहां तहां ठेलियां लगने से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। अब जिलाधिकारी के प्रयासों से शहर में वेडिंग जोन बनने जा रहा है जिससे शहर को काफी हद तक जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। शहर में सैकड़ों की संख्या में वर्तमान में ठेलियां लग रही है।

जबकि बड़ी संख्या में पिछले दिनों जी-20 समिट के दौरान ठेलियों को सड़कों से हटाया भी गया था अब इन सभी को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम के सामने वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। 200 मीटर नाले को कहवर करते हुए 28 मीटर चौड़े क्षेत्र में सैकड़ों ठेली व्यवसायियों को दुकानें आवंटित की जायेगी इस वैण्डिंग जोन में सड़को पर अतिक्रमण किये हुए वैण्डर्स को जगह उपलब्ध कराई जायेगी और सड़कों के चौड़ीकरण होने के साथ ही शहर में जाम की स्थिति से राहत मिलेगी और सड़कों पर आवागम भी सुगमता से हो सकेगा वेंडिंग जोन के प्रोजेक्ट की मानीटरिंग खुद जिलाधिकारी कर रहे हैं। डीएम ने वेंडिंग जोन के साथ साथ किच्छा रोड पर खाली पड़ी नगर निगम की जमीन कॉम्पलेक्स बनाने के भी निर्देश दिये हैं। वेंडिंग जोन से सैकड़ों लघु व्यवसायियों को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही जाम की समस्या से जूझने वाले हजारों लोगों को भी राहत मिलेगी।

शहर में वेंडिंग जोन की मांग लम्बे समय से की जा रही थी लेकिन इस काम को अब तक कोई अधिकारी नहीं कर पाया ना ही जनप्रतिनिधियों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई जिलाधिकारी उदय राज सिंह 26 वें जिला अधिकारी के रूप में जनपद में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में उनकी उम्र करीब 59 साल हो चुकी है अब उनके रिटायरमेंट के कुछ ही महीने शेष है। जिलाधिकारी का यह कार्यकाल जिले के लिए वरदान साबित हो रहा है। अपने छोटे से कार्यकाल में ही जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने जनपदवासियों के लिए कई बड़े काम किये हैं। पिछले दिनों गांधी पार्क में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले में भी जिलाधिकारी का अनुभव और उनकी कार्यक्षमता देखने को मिली थी इस मेले के शुभारम्भ के मौके पर 55 हजार की भीड़ जुटाकर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री धामी का भी दिल जीत लिया था इसके अलावा शहर वासियों को नजूल का मालिकाना हक दिलवाना भी जिलाधिकारी उदय राज सिंह की बड़ी उपलब्धि है।

शांत एवं सरल स्वभाव के जिलाधिकारी उदय राज सिंह की कार्यशैली का हर कोई कायल है। जिलाधिकारी उदय राज सिंह अगस्त 2024 में रिटायर होंगे लेकिन उससे पहले वह रूद्रपुर को कई सौगात देने की तैयारी में है। रूद्रपुर में नैनीताल हाईवे का कायाकल्प भी उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। हाईवे के सौंदर्यीकरण से रूद्रपुर शहर एक नये स्वरूप में नजर आयेगा कुल मिलाकर जिलाधिकारी उदय राज सिंह अपने कार्यकाल में जिले में इतिहास रचने जा रहे हैं। फिलहाल जिलाधिकारी उदय राज के सामने लोकसभा और निकाय चुनाव कराने की चुनौती है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम अब तक कई बैठकें ले चुके हैं और अधिकारियों को उन्होंने जिम्मेवारियां भी सौंप दी है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button