Friday, October 18, 2024
Latest:
ऊधम सिंह नगर

इस अधिकारी पर आखिर सरकार क्यों है मेहरबान ? दो जिलों में तीन अहम पदों पर आसीन है डीएसओ विपिन कुमार दोनों ही जिलों में कामकाज हो रहा प्रभावित

सौरभ गंगवार 

रूद्रपुर। जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार नैनीताल और उधम सिंह नगर में एक नहीं बल्कि तीन तीन पदों पर दायित्व संभाल रहे हैं जिसके चलते दोनों ही जिलों में पूर्ति विभाग की व्यवस्थाएं लड़खड़ाती नजर आ रही है। लम्बे समय से उधम सिंह नगर में जमे इस अधिकारी को यहां से कार्यमुक्त नहीं करने के पीछे सरकार की क्या मजबूरी है यह समझ से परे हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार पिछले करीब छह वर्षों से उधम सिंह नगर में जमे हैं। उनकी कार्यशैली पर कई बार सवाल भी उठे लेकिन उनकी उपर तक पहुंच के चलते कोई उनकी कुर्सी नहीं हिला पाया विवादों में रहने के बावजूद विपिन कुमार को गत अक्टूबर माह में जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल का भी कार्यभार सौंप दिया गया इसके अलाव उनके पास पूर्ति विभाग में कुमांऊ के उपायुक्त का भी पद है।

जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार को दो जनपदों में अतिरिक्त प्रभार मिलने से दोनो ही जिलों में विभाग की व्यवस्थाएं लड़खड़ाती नजर आ रही है। समय अभाव के चलते उक्त अधिकारी दोनों ही जिलों मेे ठीक से समय नहीं दे पा रहे हैं जिसके चलते दोनों जिलों में विभाग के महत्वपूर्ण काम उनके अधीनस्थों को देखने पड़ रहे हैं। रूद्रपुर में हालात सबसे बुरे हैं। यहां पर राशन कार्ड बनवाने और नवीनीकरण आदि के लिए लोगों को धक्के खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार चक्कर काटने के बाद भी पूर्ति विभाग में लोगों के काम नहीं रहे। लेकिन जिला पूर्ति अधिकारी को यह सब देखने की फुर्सत नहीं क्यों कि उन्हें दूसरे जिले का भी काम देखना है। खाद्य पूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विभाग में एक ही अधिकारी को दो जिलों की कमान सौंपना कितना व्यवहारिक है यह समझ से परे हैं। सरकार विपिनि कुमार पर क्यौं मेहरबान है इस पर भी लोग सवाल उठाने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो उधम सिंह नगर जनपद को कमाई वाला जिला माना जाता है। इसी लिए कोई अधिकारी जल्दी यहां से नहीं जाना चाहता है और यहां जमे रहने के लिए शासन स्तर पर सैटिंग गैटिंग का भी खेल खूब चलता है।

error: Content is protected !!
Call Now Button