Friday, October 2, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस पर विशेष शिविर, एनपीएस संबंधी समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) दिवस के अवसर पर जिला कोषागार कार्यालय में एनपीएस से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं जागरूकता के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल ने शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर में जनपद के विभिन्न विभागों से पहुंचे आहरण-वितरण अधिकारियों (डीडीओ) एवं कर्मचारियों को एनपीएस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अधिकारियों को एनपीएस की प्रक्रिया, ऑनलाइन व्यवस्थाओं तथा विभिन्न तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

कोषाधिकारी धीरज तिवारी, सहायक कोषाधिकारी कमलेश चंद्र संग्रौला, सहायक कोषाधिकारी राजीव वर्मा, लेखाकार प्रेम कुमार एवं सहायक लेखाकार गगन गुणवन्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एनपीएस से जुड़ी समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

शिविर के दौरान ऑनलाइन डीडीओ लॉगिन में आ रही तकनीकी दिक्कतों का भी निराकरण किया गया। इसके साथ ही आई-पिन रीसेट करने तथा ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। अधिकारियों ने शिविर को एनपीएस से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में कृष्ण प्रसाद थपलियाल, दिनेश कुमार सिंह, हरीश सिंह, सूरज मिश्रा, भावना जोशी सहित कोषागार के अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button