युवाओं की सक्रिय भागीदारी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला ऊधम सिंह नगर की ओर से शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय, रुद्रपुर में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन की गतिविधियों तथा युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ ही युवाओं की ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा का संगठनात्मक कार्यों में प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति मानते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा और जनसेवा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। युवाओं के उत्साह और संगठनात्मक शक्ति के माध्यम से ऊधम सिंह नगर में युवा मोर्चा की गतिविधियों को और व्यापक एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में चेयरमैन लालपुर अमृतपाल रंधावा, मयंक पाण्डे, जिला महामंत्री भाजयुमो शशांक वर्मा, जिला महामंत्री भाजयुमो विशाल सिंह, मनीष गोस्वामी, विक्की राघव, आदेश भारद्वाज, अल्केश रघुवंशी, शिवम, दीपक, विशाल, आकाश, अनुज, नितिन, मनोज सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

