ऊधम सिंह नगर

मंदिर में पूजा करने पहुंचे पुजारी से मारपीट, पांच के खिलाफ मुकदमा गाली-गलौज का विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

बिलासपुर। प्राचीन मोटा महादेव मंदिर में पूजा-पाठ करने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में हुए विवाद के दौरान आरोप है कि कुछ लोगों ने पुजारी के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे जान से मारने तथा झूठे आपराधिक मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ऊधमसिंहनगर निवासी टीकू मिश्रा चार सितंबर की शाम करीब सात बजे बिलासपुर क्षेत्र के गांव बिड़वा नगला स्थित प्राचीन मोटा महादेव मंदिर में पूजा-पाठ करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मंदिर में पूजा के दौरान वहां पहले से मौजूद जितिन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, उमेश और अनिल समेत एक अज्ञात महिला से उनका विवाद हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी जब टीकू मिश्रा ने इसका विरोध किया तो मामला और बिगड़ गया आरोप है कि आरोपियों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी लात-घूंसों से पीटे जाने के कारण युवक घबरा गया और किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई
पीड़ित के मुताबिक मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी आरोप है कि उसे जान से मारने के साथ ही झूठे आपराधिक मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की बात कही गई मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना से पीड़ित ने खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए सीधे पुलिस की शरण ली।

घटना के बाद टीकू मिश्रा थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की पुलिस ने तहरीर के आधार पर जितिन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, उमेश, अनिल और एक अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button