ऊधम सिंह नगर

पीएचसी शक्तिफार्म का CMO ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊधमसिंह नगर डॉ. एस.के. गोस्वामी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) शक्तिफार्म का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिला चिकित्सालय सितारगंज के इंचार्ज डॉ. कुलदीप यादव भी मौके पर उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आपातकालीन कक्ष, डिलीवरी रूम, वार्ड सहित विभिन्न स्वास्थ्य कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी कक्ष में चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद मिले।

सीएमओ ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. कुलदीप यादव ने अधिकारियों को अवगत कराया कि वर्तमान पुराने चिकित्सा भवन के स्थान पर जल्द ही नए एवं आधुनिक भवन का निर्माण प्रस्तावित है। अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहायक है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button