ऊधम सिंह नगर

जाफरपुर चौराहे पर कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, ठुकराल बोले- विधायक बेहड़ से अभद्रता लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर हमला

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई कथित हाथापाई और थप्पड़ मारने की घटना के विरोध में 66 रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना पर आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की किच्छा की घटना को लेकर कांग्रेस की ओर से विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार की घटना बेहद गंभीर है। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए उन्होंने कहा कि किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ जो घटनाक्रम सामने आया है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ होने वाली अभद्रता और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत विवाद या मारपीट का रूप देना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की।

पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस जनता और जनप्रतिनिधियों से जुड़े मुद्दों पर चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विपक्षी जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लगातार दबाव बनाने का माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी और जनता के बीच जाकर सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग उठाएगी।

ठुकराल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आम जनता के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई होने तक कांग्रेस अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि पर हमला केवल किसी एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनता के जनादेश के सम्मान से जुड़ा विषय है। कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच मजबूती से उठाएगी।

पुतला दहन के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, नासिर अली, दिनेश पंत, अंकित बटला, चौधरी ओमपाल सिंह, सौरभ घीक, विद्युत सिकदार, सुनील चुग, रोहित घीक, आबिद, मुनव्वर हुसैन, सुबोध बछड़, पवन मालिक, अक्षय मदान, अतुलशील, आरिफ गाजी, परविन्दर सिंह, सुकुमार मिर्धा, बृजेन्द्र मंडल, केरू, अजय नारायण सिंह, शावेज, तपन सिकदार, नित्यानन्द मंडल, आसिफ अली, मोहनलाल, इशाक अली, दिलीप सिंह, रेहान, जावेद, जुबेर, शकूर अहमद, रामकुमार गुप्ता, सद्दाम, गुलजार, विजय कुमार, आदिल भूरा, प्रकाश सरकार, गौतम विश्वास, कृष्णा बाला, विष्णु विश्वास, मुकेश कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button