स्ट्रांग रूम परिसर में मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक: विपिन जलोहत्रा
स्ट्रांग रूम परिसर में मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक: विपिन जलोहत्रा
किच्छा। लोकतंत्र के महापर्व में किच्छा शहर की महान एवं सम्मानित जनता ने पूरे उत्साह, विश्वास और लोकतांत्रिक भावना के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर स्ट्रांग रूम परिसर में हुई मारपीट की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है।
विपिन जलोहत्रा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विचारों और राजनीतिक मतभेदों का होना स्वाभाविक है, लेकिन हिंसा, अभद्रता और अराजकता के लिए किसी भी परिस्थिति में कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि जनता उन्हें अपना प्रतिनिधि, मार्गदर्शक और समाज के लिए आदर्श मानती है। हमारे आचरण से ही समाज में लोकतांत्रिक संस्कार और सकारात्मक संदेश जाता है।
विपिन जलोहत्रा ने कहा कि लोकतंत्र में जीत-हार से बढ़कर लोकतांत्रिक मूल्यों, शांति और जनता के विश्वास की रक्षा महत्वपूर्ण है। सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए समाज के सामने शांति, संयम और सौहार्द का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।।

