Monday, September 21, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में रुद्रपुर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया दूसरा स्थान

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता का खिताब हासिल किया।

महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि शाह ने बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और मेहनत का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी माह आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए चयनित टीम मंगलौर के लिए रवाना होगी।

महाविद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सहित प्रो. बीएस राजपूत, प्रो. एसएस मौर्य, प्रो. प्रेम प्रकाश, प्रो. चारू ढोंडियाल, प्रो. नीलोफर अख्तर, प्रो. सुमन कुमार, डॉ. डीसी पांडे, डॉ. पंकज टमटा और डॉ. नमिता कनियाल समेत समस्त प्राध्यापक वर्ग ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button