शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
सितारगंज। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वादिनी की शिकायत पर कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 384/26 के तहत धारा 69 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपी ने प्रेम संबंध के दौरान विवाह का भरोसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से पीछे हटते हुए उससे नाता तोड़ लिया पुलिस ने विवेचना के दौरान वादिनी के बयानों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पाया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के निवास स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल कुमार पुत्र राम प्रताप, निवासी जोशी कॉलोनी, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व वह बरुवाबाग, शक्तिफार्म में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात वादिनी से हुई थी। दोनों के बीच पूर्व परिचय और संबंध होने की बात भी उसने बताई पुलिस ने बताया कि आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।।

