सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर पट्टी का औचक निरीक्षण मरीजों से लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश
सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर पट्टी का औचक निरीक्षण
मरीजों से लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
सुल्तानपुर पट्टी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर पट्टी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. खालिद युनुस मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण करते हुए पाए गए।
अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र के डिलीवरी कक्ष, औषधि वितरण काउंटर एवं वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती एवं उपचार के लिए पहुंचे मरीजों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में प्रत्यक्ष फीडबैक भी लिया
सीएमओ डॉ. एस.के. गोस्वामी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए मरीजों को बेहतर एवं अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। व्यवस्थाओं पर सीएमओ ने संतोष व्यक्त करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।।

