ऊधम सिंह नगर

नवनियुक्त एसपी क्राइम/ट्रैफिक अनुषा बडोला ने संभाला पदभार

नवनियुक्त एसपी क्राइम/ट्रैफिक अनुषा बडोला ने संभाला पदभार

नशे पर नकेल कसने वाली अनुषा बडोला की ऊधम सिंह नगर में फिर एंट्री, संभाला एसपी क्राइम/ट्रैफिक का मोर्चा

रुद्रपुर में पूर्व में क्षेत्राधिकारी रहते हुए नशे के खिलाफ चलाया था प्रभावी अभियानसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात श्रीमती अनुषा बडोला ने शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

श्रीमती अनुषा बडोला इससे पूर्व रुद्रपुर में क्षेत्राधिकारी के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई और जागरूकता अभियानों पर विशेष जोर दिया था। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर उनका कार्यकाल चर्चित रहा।

अब एसपी अपराध/यातायात के रूप में पदभार संभालने के बाद उनके सामने जनपद में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी होगी।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।।

error: Content is protected !!
Call Now Button