ऊधम सिंह नगर

आशीर्वाद के दीपों से जगमगाया नैनीताल, जिले में जले 2.51 लाख दीपक

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन पूरे जनपद में उत्सव के रूप में किया गया। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नैनीताल में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के तहत नैनीताल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 51 हजार दीपक जलाए गए। नैनी झील के चारों ओर सजे दीपकों की रोशनी से सरोवर नगरी का नजारा देखते ही बन रहा था। दीपों की जगमगाहट ने नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए और पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।वहीं, संपूर्ण जनपद में कुल 2 लाख 51 हजार ‘आशीर्वाद के दीपक’ प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किया।

कार्यक्रम में एपीडी चंद्रा फर्त्याल, जिला पर्यटन अधिकारी कृति लाल टम्टा, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग सहित मयंक पंत, गौरव हरपाल, रितुल कुमार, विक्रम राठौर, आशीष बजाज और हरीश राणा आदि मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button