ऊधम सिंह नगर

त्रिशूल चौक पर 5,001 दीपों से गूंजा ‘एक दीया आशीर्वाद का’ संदेश प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर महापौर विकास शर्मा की पहल पर हुआ भव्य दीप प्रज्वलन

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम शहर का त्रिशूल चौक 5,001 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा महापौर विकास शर्मा की पहल पर आयोजित ‘एक दीया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की।

शाम छह बजे त्रिशूल चौक पर दीप प्रज्वलन का सिलसिला शुरू हुआ देखते ही देखते पूरा परिसर हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। एक साथ जलते 5,001 दीपों ने त्रिशूल चौक पर आकर्षक और भव्य दृश्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने हाथों से ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया।महापौर विकास शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और मां भगवती से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय की भावना को सरकार की नीतियों के केंद्र में रखते हुए गरीबों को आवास, खाद्यान्न और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी सुविधाओं से जोड़ने का काम किया है। इसके साथ ही देश में आधारभूत ढांचे के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण तथा स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लंबे सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में शासन की जिम्मेदारी संभालते हुए देश और समाज की सेवा की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी भूमिका और उपस्थिति को मजबूत किया है। उनके जन्मदिन पर हजारों लोगों का एक स्थान पर एकत्र होकर दीप प्रज्वलित करना उनके प्रति लोगों की शुभकामनाओं और भावनाओं की अभिव्यक्ति है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि ‘एक दीया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम केवल जन्मदिन मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सेवा और समर्पण का संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर भी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की सामूहिक मंगलकामना की। सूर्यास्त के बाद जैसे-जैसे दीप प्रज्वलित होते गए, त्रिशूल चौक का नजारा और भी भव्य होता चला गया। हजारों दीपों की कतारों से पूरा परिसर प्रकाशमय हो गया। लोगों ने दीपों से सजे त्रिशूल चौक के मनोहारी दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, सीडीओ दिवेश शासनी, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, उत्तम दत्ता, रामपाल सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा, मोहन तिवारी, वरिष्ठ नेता अनिल चौहान, सुरेश कोली, योगेश वर्मा, पार्षद पवन राणा, बीनू, संतोष गुप्ता, नूरुद्दीन अहमद, विष्णु, मानवेंद्र राय, दीपक राठौर, गोविंद शर्मा, संदीप वाल्मीकि, संदीप गुंबर, महिला समूह, राजू नबियाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पियूष रंजन, समीर गौर, अक्षय गहलोत, रेनू जुनेजा, गौरव जुयाल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button