Thursday, September 17, 2026
ऊधम सिंह नगर

श्री रामलीला कमेटी ने गणपति बप्पा को अर्पित किया प्रथम निमंत्रण श्री रामलीला के भव्य एवं निर्विघ्न आयोजन के लिए की पूजा-अर्चना

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। नगर की प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री रामलीला के शुभारंभ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा, महामंत्री सुशील गाबा सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री रामलीला का प्रथम निमंत्रण विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी को अर्पित किया।

कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य श्रद्धाभाव के साथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान से भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर उनके चरणों में श्री रामलीला का प्रथम निमंत्रण पत्र समर्पित किया गया। इस दौरान आगामी श्री रामलीला मंचन के निर्विघ्न, भव्य एवं सफल आयोजन के लिए भगवान गणेश जी से प्रार्थना की गई।

कमेटी अध्यक्ष मनोज गाबा ने कहा कि किसी भी शुभ एवं मांगलिक कार्य का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के पूजन से करने की सनातन परंपरा रही है। इसी परंपरा के तहत श्री रामलीला का पहला निमंत्रण गणपति बप्पा को समर्पित किया गया है।

महामंत्री सुशील गाबा ने प्रभु श्रीराम से नगरवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार श्री रामलीला में पहुंचकर प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं का दर्शन करने की अपील की।

इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर ने श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अमित गंभीर, समन्वयक राजेश छाबड़ा, ओम प्रकाश अरोड़ा, विजय अरोड़ा, विजय जग्गा, हरीश अरोड़ा, संदीप धीर, विजय विरमानी, अमित चावला, रघुवीर अरोड़ा, जगदीश टंडन, महावीर आजाद, राकेश सुखीजा, अशोक गुम्बर, राज घई सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button