Thursday, September 17, 2026
ऊधम सिंह नगर

टनकपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

टनकपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगर क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री विपिन कुमार की अध्यक्षता में प्रातः 8:30 बजे वार्ड संख्या-05 स्थित दीनदयाल पार्क से वृहद स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। इस दौरान पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इसके बाद पिथौरागढ़ चुंगी से पीलीभीत चुंगी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क मार्ग एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई तथा आवश्यक स्थानों पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी किया गया।

शाम 5 बजे वार्ड संख्या-08 स्थित मेन मार्केट में पालिका अध्यक्ष ने आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से पॉलीथीन का प्रयोग छोड़कर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की। इस दौरान नागरिकों को जूट के थैले भी वितरित किए गए।

वहीं, ‘आशीर्वाद रूपी प्रज्ज्वल अभियान’ के अंतर्गत नगर के सामूहिक स्थानों के साथ पालिका कार्यालय में भी आशीर्वाद रूपी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, सभासद दिनेश कुमार, वर्षा शर्मा, सब्या वाल्मीकि, चर्चित शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सविता बिष्ट, मनोनीत सभासद रीता कलखुड़िया, निगम गुप्ता, पालिका कर्मचारी विनोद चंद्र बिष्ट, बसंत राज चंद, अनुराधा यादव, शकुन, निशा वर्मा सहित जन चेतना परिषद की अध्यक्ष तथा नगर पालिका परिषद टनकपुर के समस्त पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button