प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर युवामोर्चा ने चलाया वृहद स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में ट्रांजिट कैंप स्थित फुटबॉल मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने फुटबॉल मैदान सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन से भी स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, मंडल अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, अशोक नेगी, जिला उपाध्यक्ष रचित गंगवार, जिला मंत्री मनीष गोस्वामी, जिला कार्यालय मंत्री विक्की राघव, दीपक राठौर, विशाल, मनीष पाल, सुनील, मयंक, विक्की सरकार, नितिन, गुड्डू सहित अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

