ऊधम सिंह नगर

जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता मिली संतोषजनक विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर में आज निरीक्षण कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं भोजन व्यवस्था का परीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाई गई।
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से भी बातचीत कर उनके स्वास्थ्य एवं खान-पान से संबंधित जानकारी ली गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, नियमित व्यायाम करने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई।

विद्यार्थियों को भोजन से पहले और बाद में हाथ धोने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल शिक्षक अथवा स्वास्थ्य कर्मी को जानकारी देने के लिए भी प्रेरित किया गया निरीक्षण के दौरान विद्यालय की भोजन व्यवस्था को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी ली गई और विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया गया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button