Thursday, September 17, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

विश्वकर्मा दिवस पर 31वीं वाहिनी पीएसी में गूंजे आस्था के मंत्र, शस्त्र-वाहनों का हुआ विधिवत पूजन

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर 31वीं वाहिनी पीएसी में परंपरा, आस्था और कर्तव्य का अनूठा संगम देखने को मिला। सेनानायक देवेंद्र पींचा (आईपीएस) ने विधि-विधान से शस्त्र एवं वाहनों का पूजन कर उनकी सुरक्षा और सुचारु संचालन के साथ जनसेवा के दायित्वों के सफल निर्वहन की मंगलकामना की।शस्त्रों के साथ सेवा के संकल्प की भी हुई पूजा

वाहिनी के विभिन्न जनपदों में ड्यूटी के लिए तैनात दलों ने भी अपने-अपने स्थानों पर शस्त्र पूजन किया। इस दौरान शस्त्रों को सुरक्षा के साथ-साथ कर्तव्य, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया गया, जबकि वाहनों को विपरीत परिस्थितियों में पुलिस की तत्परता और जनसेवा की गति बनाए रखने का महत्वपूर्ण साधन माना गया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button