Thursday, September 17, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

मोदी के जन्मदिन पर राधाकांतपुर में निकली भव्य रैली फलदार पौधे लेकर ग्रामीणों ने लगाए जयकारे, प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम राधाकांतपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग के नेतृत्व में भव्य रैली निकाली गई। हाथों में फलदार पौधे लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

रैली में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। फलदार पौधों के साथ निकाली गई रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनसरोकार से जोड़कर मनाया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर रैली के साथ फलदार पौधों को शामिल करने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, जनकल्याण और सेवा की भावना को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्साह के साथ मनाते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

रैली में ग्राम प्रधान जगजीत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवित्र ढाली, मीना सरकार, ज्योत्सना विश्वास, आरती विश्वास, आरती मंडल, करुणा वैद्य, सविता वैद्य, लक्खन मंडल, पुलिन मंडल, तापस वैद्य, सूरज मिस्त्री, दिवाकर विश्वास, अभिषेक वैद्य, कौशल मंडल, संजीत मंडल, प्रदीप विश्वास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button