Wednesday, September 16, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

किसानों की समस्याओं पर सीडीओ ने की बैठक, धान खरीद से लेकर खाद-बीज और सिंचाई व्यवस्था पर दिए निर्देश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता समेत विभिन्न कृषक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों की जो उचित मांगें हैं, उन पर उनके स्तर से पहले ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने किसान प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन हमेशा संवाद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर कभी भी वार्ता कर सकते हैं।

किसान प्रतिनिधियों ने आगामी धान खरीद सत्र के दौरान खरीद केंद्रों पर आने वाली समस्याओं के निस्तारण की मांग रखी इस पर सीडीओ ने धान खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाए रखने तथा खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया।

किसानों की मांग के अनुरूप यूरिया की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा हुई। सीडीओ ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि किसानों की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को खाद के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े बैठक में सिंचाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने नहरों की स्थिति, सफाई एवं मरम्मत के साथ किसानों को समय से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने सिंचाई व्यवस्था को लेकर किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा।

गन्ना किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता का मुद्दा भी बैठक में उठा सीडीओ ने किसानों को पर्याप्त एवं समयबद्ध तरीके से गन्ने का बीज उपलब्ध कराने तथा उन्नत प्रजातियों के बीज मुहैया कराने का आश्वासन दिया किसानों ने विद्युत बिलों से जुड़ी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं सीडीओ ने संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर त्रुटिपूर्ण अथवा लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, आरएमओ लता मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेएस यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी, डिप्टी आरएमओ वरुण कुमार सहित किसान प्रतिनिधि प्रेम सिंह सहोता, गुर सेवक सिंह, राजेन्द्र सिंह, मनजिन्दर सिंह, गुरविन्दर सिंह, अमनदीप सिंह, सतविन्दर सिंह, सज्जाद हुसैन, राजेन्द्र सिंह मक्कड़, ठाकुर जगदीश सिंह, कुंवर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button