Wednesday, September 16, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

धामी के जन्मदिन पर नारंग ने वितरित किए फलदार पौधे स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना, ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग के नेतृत्व में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर नंबर-1 में फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।

अमित नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सरकार द्वारा विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

पौध वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जगजीत सिंह, बूथ अध्यक्ष अरविंद मंडल, वीना सरकार, ओरू मंडल, ममता मंडल, दिव्या मंडल, अर्पिता मंडल, जमुना ढाली, गोपाल मंडल, उपप्रधान गौरंग सरकार, तापस वैद्य, सूरज मिस्त्री, गुरविंदर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button