Monday, September 14, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

महापौर की पहल पर बेटी के विवाह के लिए मिली 50 हजार की आर्थिक मदद

महापौर की पहल पर बेटी के विवाह के लिए मिली 50 हजार की आर्थिक मददमुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत सहायता राशि का चेक महापौर विकास शर्मा ने लाभार्थी को सौंपा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रूद्रपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह में आर्थिक परेशानी आड़े न आए, इसके लिए महापौर विकास शर्मा की पहल पर मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हुई है। स्वीकृत धनराशि का चेक महापौर ने अपने कार्यालय में लाभार्थी अनु गोस्वामी को सौंपा और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

ट्रांजिट कैंप निवासी रामू सिंह ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपनी पुत्री अनु गोस्वामी के विवाह के लिए महापौर से आर्थिक सहायता की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर विकास शर्मा ने प्रार्थना पत्र पर अपनी संस्तुति करते हुए इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भेजा और मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का अनुरोध किया।

महापौर की संस्तुति के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष से अनु गोस्वामी के विवाह के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई। स्वीकृति के बाद प्राप्त चेक महापौर ने अनु गोस्वामी को सौंपा। सहायता मिलने पर परिवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महापौर विकास शर्मा का आभार जताया।

इस मौके पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से गंभीर बीमारी के उपचार, दुर्घटना पीड़ितों की सहायता और गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह समेत विभिन्न जरूरतों के लिए पात्र लोगों को आर्थिक मदद दी जा रही है।उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कई परिवारों के सामने बेटी के विवाह और उपचार जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। ऐसे समय में सरकारी सहायता परिवार के लिए बड़ा संबल साबित होती है। उनका प्रयास है कि नगर क्षेत्र के पात्र और जरूरतमंद लोगों तक शासन की योजनाओं और आर्थिक सहायता का लाभ समय पर पहुंचे।

महापौर ने कहा कि जनसेवा केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है। जरूरत और संकट के समय लोगों के साथ खड़ा होना भी जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। नगर क्षेत्र के किसी भी जरूरतमंद परिवार को शासन स्तर से सहायता की आवश्यकता होगी तो वह उसकी उचित पैरवी और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button