Monday, September 14, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर की ऐतिहासिक श्री रामलीला कमेटी में बड़ा बदलाव, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन मनोज गाबा को अध्यक्ष तो सुशील गाबा को मिली महासचिव की कमान, सीए अमित गंभीर कोषाध्यक्ष और राजेश छाबड़ा बने समन्वयक

रुद्रपुर की ऐतिहासिक श्री रामलीला कमेटी में बड़ा बदलाव, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
मनोज गाबा को अध्यक्ष तो सुशील गाबा को मिली महासचिव की कमान, सीए अमित गंभीर कोषाध्यक्ष और राजेश छाबड़ा बने समन्वयक

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। शहर की ऐतिहासिक और पुरातन बस स्टैंड वाली श्री रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया है। समाजसेवी मनोज गाबा को अध्यक्ष, रामभक्त सुशील गाबा को महासचिव, सीए अमित गंभीर को कोषाध्यक्ष और राजेश छाबड़ा को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निवर्तमान महासचिव विजय अरोरा ने बताया कि श्री रामलीला मंचन की वर्षों पुरानी स्वर्णिम परंपरा को और भव्य, आकर्षक एवं अनुशासित रूप में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कमेटी के संरक्षक तिलक राज बेहड़, निवर्तमान अध्यक्ष एवं सरपरस्त पवन अग्रवाल समेत सदस्यों की अनुशंसा के बाद पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आपसी विचार-विमर्श से वर्किंग कमेटी का भी पुनर्गठन किया गया। नरेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। देवी शंकर अग्रवाल, विजय अरोरा, हरीश अरोरा और महावीर आजाद उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं अमित अरोरा बोबी, राकेश सुखीजा और अशोक गुम्बर सचिव, सुभाष खंडेलवाल और संदीप धीर डायरेक्टर तथा विजय जग्गा मंच सचिव बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में ओम प्रकाश अरोरा, केवल कृष्ण बत्रा, अमित चावला, आशीष मिड्ढा, विजय विरमानी, जगदीश टंडन, रघुवीर अरोरा, राज घई, चन्द्र सचदेवा, बिट्टू ग्रोवर और रवि बठला को सदस्य बनाया गया है।

रामलीला मंचन को भव्य बनाने पर जोर नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही कमेटी ने श्री रामलीला मंचन को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में तैयारियां शुरू कर दी हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि सभी सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रुद्रपुर की इस ऐतिहासिक रामलीला की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button