Sunday, September 13, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

नेक्सा रूद्रपुर में नई बलेनो का भव्य लॉन्च पुलिस उपाधीक्षक वैभव सैनी ने किया नई बलेनों का अनावरण, आधुनिक अंदाज में बाजार में दस्तक डायरेक्टर पुनीत अग्रवाल व अंकित मित्तल समेत कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

नेक्सा रूद्रपुर में नई बलेनो का भव्य लॉन्च पुलिस उपाधीक्षक वैभव सैनी ने किया नई बलेनों का अनावरण, आधुनिक अंदाज में बाजार में दस्तक डायरेक्टर पुनीत अग्रवाल व अंकित मित्तल समेत कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूदसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। शहर के प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल प्रतिष्ठान नेक्सा रूद्रपुर में नई बलेनो का भव्य लॉन्च समारोह आयोजित किया गया समारोह में नई बलेनो का अनावरण पुलिस उपाधीक्षक वैभव सैनी के कर-कमलों द्वारा किया गया नई बलेनो के लॉन्च के साथ ही नेक्सा रुद्रपुर परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान नई बलेनो को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया नई कार के अनावरण के अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर पुनीत अग्रवाल एवं अंकित मित्तल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही कंपनी के अधिकारी रविन्द्र सिंह एवं अंतरीक्ष शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी समारोह में उपस्थित रहे नई बलेनो के लॉन्च को लेकर कंपनी से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि बदलते समय के साथ ग्राहकों की पसंद और आवश्यकताओं में भी बदलाव आया है। इसी को ध्यान में रखते हुए नई बलेनो को नए अंदाज और आधुनिक सोच के साथ ग्राहकों के सामने प्रस्तुत किया गया है। कार के नए लुक और डिजाइन ने लॉन्च समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नई बलेनो का अनावरण करते हुए कंपनी के इस नए कदम की सराहना की। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि बलेनो लंबे समय से ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाए हुए है और नई बलेनो के माध्यम से इस लोकप्रियता को और आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। नेक्सा रुदपुर में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम ने शहर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नई हलचल पैदा कर दी नई कार को लेकर ग्राहकों में भी उत्सुकता दिखाई दी कंपनी की ओर से आने वाले दिनों में ग्राहकों को नई बलेनो की खूबियों और सुविधाओं से अवगत कराया जाएगा लॉन्च समारोह के अंत में कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नई बलेनो के साथ नई शुरुआत और नए अंदाज का स्वागत किया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button