Thursday, September 10, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर 10 सितंबर 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रुद्रपुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊधमसिंह नगर डॉ. एस.के. गोस्वामी ने की। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या रोकथाम की शपथ ली
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उद्देश्य और आत्महत्या की रोकथाम में सामुदायिक जागरूकता की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के मनोचिकित्सक डॉ. ईश कुमार की ओर से सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, रुद्रपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में आत्महत्या के जोखिम कारकों, मानसिक एवं शारीरिक विकारों, न्यूरोडेवलपमेंटल विकारों तथा मादक द्रव्यों के सेवन के संबंध में जानकारी दी गई।

डॉ. ईश कुमार ने बताया कि आत्महत्या के प्रमुख कारणों में मानसिक तनाव, सामाजिक परिस्थितियां, रिश्तों से जुड़ी समस्याएं और वित्तीय परेशानियां शामिल हैं। उन्होंने तनाव के प्रमुख कारणों, तनाव से बचाव के उपाय तथा मानसिक तनाव से होने वाली सामाजिक, आर्थिक और व्यवहारिक क्षति के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी ने भी छात्र-छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया। गोष्ठी में सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

जनपद के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शपथ ली। इसके साथ ही निकटवर्ती स्कूल एवं कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी शामिल हैं, में टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. पी.डी. गुप्ता, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. रविंद्र पाल सिंह, डीपीएम हिमांशु मस्यूनी, चांद मियां, डॉ. संतोष पाण्डेय, प्रो. एन. सिंह, प्रो. दीपा वर्मा, डॉ. वसुंधरा, एसआई नीलम मेहरा, डॉ. अनीत, उमेश चंद्र पाल समेत अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button