गल्ला मंडी में ठुकराल ने समर्थकों संग किया हनुमान चालीसा पाठ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यक्रम पर जताई नाराजगी, हिंदू धर्म के अपमान का लगाया आरोप
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गुरुवार को अपने समर्थकों और साथियों के साथ गल्ला मंडी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि कार्यक्रम में भगवान हनुमान का स्वरूप धारण किए कलाकार से नृत्य कराए जाने से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
हनुमान चालीसा पाठ के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भगवान हनुमान करोड़ों सनातनियों की आस्था के केंद्र हैं और उनसे जुड़ी धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था से जुड़े विषयों को लेकर राजनीतिक दलों और नेताओं को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए।
ठुकराल ने आरोप लगाया कि हिंदुत्व की बात करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में इस तरह का दृश्य सामने आना सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में उन्होंने अपने साथियों के साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर अपनी भावना व्यक्त की।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, सुखवंत सिंह विर्क, राजवीर सिंह विर्क, सुनील चुग, संजय ठुकराल, ललित सिंह बिष्ट, गुलशन नारंग, पवन, आनंद शर्मा, हिम्मत राम कोली, कुंवर पाल कोली, राकेश कोली, दिनेश कोली, रामसेवक कोली, केरु मंडल, पार्षद जितेश शर्मा, पार्षद गौरव खुराना, गगन ग्रोवर, जीतू यादव, वसीम, चेतन जौहरी, गौरव शुक्ला, पवन राठौड़, गुरजिंदर सिंह, आकाश बाटला, संकेत ठाकुर, विपिन राजपूत, तारिक, शिवा राजोरिया, मनोज पिवाल, विकास बंसल, प्रियांशु, राकेश अधिकारी, मुकेश, सनी खुराना, राहुल सरीन डायमंड, वरुण बोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।

