आदर्श कॉलोनी वार्ड 36 में दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली का भव्य स्वागत, अनुसूचित समाज के लोगों ने किया अभिनंदन
जनसेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएंगे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सुरेश कोली
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री का दायित्व मिलने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली का घास मंडी, आदर्श कॉलोनी में अनुसूचित समाज एवं क्षेत्रवासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से दर्जा राज्यमंत्री का दायित्व मिलने पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने सुरेश कोली के प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया। स्वागत से अभिभूत सुरेश कोली ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों से मिला स्नेह, सम्मान और विश्वास उनके लिए बड़ी पूंजी है। वह इस विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा में जुटे रहेंगे।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान, जनसमस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका प्रयास रहेगा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंद और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने जनसेवा के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वह नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।
कार्यक्रम में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सुरेश कोली को महापौर का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके नए दायित्व को क्षेत्र और समाज के हित में कार्य करने का अवसर बताते हुए उनसे जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
स्वागत समारोह में राजकुमार सागर, करन गंगवार, अशोक सागर, सुनील सागर, पूर्व सैनिक जगत सिंह वनकोटा, सेवानिवृत्त दरोगा रघुवीर सिंह, रूपकिशोर, चन्द्र सेन, सेवानिवृत्त दीवान कैलाश चंद्र, सेवानिवृत्त सैनिक आनंद सिंह, कमलवीर, अधिवक्ता दीपक कुमार और गोविंद दास सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सुरेश कोली ने सभी आयोजकों, अनुसूचित समाज के लोगों और क्षेत्रवासियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प और जनकल्याण ही लक्ष्य है। लोगों का विश्वास उनकी शक्ति है और वह इस विश्वास के अनुरूप समाज तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।।

