गंभीर बीमार 8 वर्षीय बच्चे को निशुल्क एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने दिखाई तत्परता, उपचार की लगातार हो रही निगरानी
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
खटीमा। लोहिया हेड निवासी 8 वर्षीय वीर शर्मा को गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के चलते राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उच्च स्तरीय उपचार के लिए निशुल्क एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। बच्चे के माता-पिता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उसके स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी ने आरबीएसके टीम को मामले से अवगत कराते हुए बच्चे को आवश्यक चिकित्सीय स्टाफ के साथ एम्स ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था कराई। विभाग के अनुसार एम्स में बच्चे का निशुल्क उपचार चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि बच्चे के उपचार की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर रख रहा है और आवश्यक समन्वय किया जा रहा है।।

