ऊधम सिंह नगर

“मुंह पर कालिख, हाथापाई और अब 48 घंटे का अल्टीमेटम—पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने खोला मोर्चा”

अभियंता से मारपीट, मुंह पर कालिख; दो दिन में कार्रवाई नहीं तो काम ठप
लेवड़ा पुल पर निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अपर सहायक अभियंता से दुर्व्यवहार का आरोप, पूर्व विधायक प्रत्याशी समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांगसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

काशीपुर। लेवड़ा पुल पर बारिश के बाद जलभराव का निरीक्षण करने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता राजीव गौड़ के साथ कथित मारपीट और मुंह पर कालिख पोतने का मामला अब विभागीय आक्रोश में बदल गया है। घटना से भड़के पीडब्ल्यूडी अभियंताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि दो दिन के भीतर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो जिले में विकास कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।

रविवार को निरीक्षण भवन काशीपुर में लोक निर्माण विभाग की जिला कार्यकारिणी की आपात बैठक हुई। बैठक में अभियंताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा और भर्त्सना करते हुए इसे सरकारी कर्मचारी के साथ गंभीर दुर्व्यवहार बताया अपर सहायक अभियंता राजीव गौड़ के मुताबिक, लेवड़ा पुल पर अत्यधिक बारिश के कारण पानी आने की स्थिति में निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेश कुमार और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की तथा मुंह पर कालिख पोत दी।

अभियंता की ओर से बाजपुर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। बैठक में अभियंताओं ने मांग की कि 48 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

संगठन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर जिले के अभियंता पहले कार्य बहिष्कार और फिर सभी विकास कार्यों को प्रभावित करने वाले आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। अभियंताओं ने कहा कि ऐसी घटनाओं से सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के मनोबल पर असर पड़ता है। कार्य बहिष्कार की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button