Sunday, September 6, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीएमओ, जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का रखा रिपोर्ट कार्ड चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी जल्द दूर करने का मिला आश्वासन

स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीएमओ, जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का रखा रिपोर्ट कार्ड

चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी जल्द दूर करने का मिला आश्वासन

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट कर जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सीएमओ ने जिले में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के संचालन के लिए आवश्यक अन्य संसाधनों की कमी को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का भरोसा दिलाया।

सीएमओ डॉ. गोस्वामी ने जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में आई कमी की जानकारी भी स्वास्थ्य मंत्री को दी। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। सीएमओ ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विशेष निर्देशों के क्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में किए जा रहे प्रयासों और कार्यक्रम की प्रगति से भी स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button