Sunday, October 18, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

कागजों के बिना इलाज ! किच्छा के 5 क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा

कागजों के बिना इलाज! किच्छा के 5 क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा

औचक जांच में किसी के पास नहीं मिला वैध पंजीकरण, Clinical Establishment Act की अनदेखी पर विभाग सख्त

5 क्लीनिकों की जांच

5 में वैध पंजीकरण नहीं मिला

कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

आगे भी जारी रहेगा अभियान

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

किच्छा। क्या किच्छा में मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हुए बिना जरूरी सरकारी पंजीकरण के क्लीनिक संचालित हो रहे थे? स्वास्थ्य विभाग की गुरुवार की कार्रवाई ने इस सवाल को और गंभीर बना दिया है। विभाग की विशेष टीम ने क्षेत्र में पांच क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों के मुताबिक किसी भी संस्थान के पास वैध पंजीकरण नहीं मिला।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने गुप्ता डेंटल केयर, गुरुकृपा क्लीनिक, अर्चना क्लीनिक, राहुल क्लीनिक और मित्रा क्लीनिक की जांच की। निरीक्षण में पंजीकरण संबंधी गंभीर अनियमितता सामने आने के बाद विभाग ने पांचों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

धड़ल्ले से चल रहा था संचालन!

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिना वैध पंजीकरण चिकित्सा सेवाएं देना कानूनन अपराध है। इसके बावजूद इन संस्थानों का संचालन किए जाने की बात सामने आई है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना पंजीकरण चिकित्सा सेवाएं देने वाले अन्य संस्थानों पर भी विभाग की नजरें टिक गई हैं।

सीएमओ बोले—नहीं बख्शेंगे

सीएमओ डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने कहा कि जिले में बिना पंजीकरण और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित किसी भी क्लीनिक को बख्शा नहीं जाएगा। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button