Wednesday, September 2, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

श्रमिकों की समस्याओं को लेकर श्रम विभाग के दरबार में पहुंचा भारतीय मजदूर संघ विभिन्न शिकायतों और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर हुई लंबी वार्ता, उप श्रमायुक्त ने समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

श्रमिकों की समस्याओं को लेकर श्रम विभाग के दरबार में पहुंचा भारतीय मजदूर संघ
विभिन्न शिकायतों और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर हुई लंबी वार्ता, उप श्रमायुक्त ने समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर भारतीय मजदूर संघ जनपद ऊधमसिंह नगर के पदाधिकारियों ने बुधवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ वार्ता की इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने श्रमिकों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संबंधित शिकायतों के निस्तारण की मांग की। अधिकारियों ने संघ की ओर से रखी गई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उनके समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण का आश्वासन दिया।

02 सितंबर 2026 को कार्यालय उप श्रमायुक्त ऊधमसिंह नगर में हुई वार्ता के दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने श्रमिकों से संबंधित विभिन्न शिकायतों और समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए तथा उनकी शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है।
वार्ता में श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ की ओर से रखे गए मुद्दों को सुनने के बाद उप श्रमायुक्त के.के. गुप्ता ने शिकायतों का संज्ञान लिया और संघ पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतों का समय से निस्तारण कराया जाएगा।

इस दौरान अधिकारियों और भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों के बीच श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। संघ ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग से प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई वार्ता के दौरान उप श्रमायुक्त के.के. गुप्ता, सहायक श्रम आयुक्त अरविन्द सैनी तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी तन्मय पंत मौजूद रहे। भारतीय मजदूर संघ की ओर से जिला अध्यक्ष दीपेन्द्र भट्ट सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों के समक्ष लगातार मुद्दे उठाए जाते रहे हैं। बुधवार की वार्ता में भी श्रमिकों से संबंधित शिकायतों को प्रमुखता से रखा गया। अधिकारियों द्वारा शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिए जाने के बाद संघ ने उम्मीद जताई कि लंबित मामलों में जल्द कार्रवाई होगी।

श्रमिक हितों को लेकर संघ की सक्रियता
भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिकों की समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखने को लेकर सक्रियता दिखाई गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों को उनके अधिकारों का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा। वहीं, श्रम विभाग की ओर से भी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया गया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button