ऊधम सिंह नगर

रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा बनी पुलिस की पहली जिम्मेदारी बाजारों से भीड़भाड़ वाले इलाकों तक महिला चीता पुलिस का पहरा, बहनों संग राखी बांधकर दिया सुरक्षा का भरोसा

रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा बनी पुलिस की पहली जिम्मेदारी
बाजारों से भीड़भाड़ वाले इलाकों तक महिला चीता पुलिस का पहरा, बहनों संग राखी बांधकर दिया सुरक्षा का भरोसासौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

ऊधम सिंह नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जब बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रही थीं, वहीं ऊधमसिंहनगर पुलिस बहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने में जुटी रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की विशेष पहल पर जिलेभर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष पहरा रहा। महिला चीता पुलिस कर्मियों ने बाजारों, प्रमुख स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा पर पैनी नजर रखी रक्षाबंधन के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को केवल ड्यूटी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाकर उन्हें सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का संदेश भी दिया। महिला पुलिस की इस आत्मीय पहल ने पुलिस और आमजन के बीच भरोसे की डोर को और मजबूत किया।

बाजारों में लगातार गश्त, संदिग्धों पर नजर
एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर महिला चीता पुलिस कर्मियों को जिले के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया गया। पुलिस कर्मियों ने लगातार भ्रमण करते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों और अराजक तत्वों पर भी नजर रखी रक्षाबंधन के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की आवाजाही बढ़ी रही। ऐसे में महिला पुलिस की मौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया और महिलाओं को बिना किसी भय के पर्व मनाने का भरोसा दिया।

वर्दी में बहनों की सुरक्षा, हाथों में राखी का अपनापन
महिला पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी के साथ मानवीय सरोकार का संदेश भी दिया। उन्होंने बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और महिलाओं के बीच संवाद तथा विश्वास को मजबूत करना भी रहा। महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी और संवेदनशील व्यवहार से महिलाओं में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई।

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
एसएसपी अजय गणपति की इस विशेष पहल के तहत रक्षाबंधन पर्व पर जिले में प्रभावी और संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित की गई। पुलिस की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर बहन की राखी और बहनों की सुरक्षा में पुलिस का पहरा—इस पहल ने पुलिसिंग के मानवीय चेहरे को भी सामने रखा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button