Monday, October 12, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

धार्मिक आयोजनों से मजबूत होती हैं भारतीय संस्कृति और संस्कारों की जड़ें: भारत भूषण चुघ हंस विहार में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ, किरतपुर में दुर्गा पूजा का किया उद्घाटन; कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

धार्मिक आयोजनों से मजबूत होती हैं भारतीय संस्कृति और संस्कारों की जड़ें: भारत भूषण चुघ
हंस विहार में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ, किरतपुर में दुर्गा पूजा का किया उद्घाटन; कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर रुद्रपुर क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों की धूम है। इसी क्रम में हंस विहार फेस-2, भूरारानी में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा के आयोजन से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, वहीं ग्राम किरतपुर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत भूषण चुघ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। दोनों धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।हंस विहार फेस-2, भूरारानी में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा हंस विहार फेस-2 से प्रारंभ होकर भूरारानी हंस विहार फेस-1 स्थित मंदिर और भूरारानी बाजार से होते हुए मनोकामना मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ मां भगवती का स्मरण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने श्रद्धालुओं को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्र मां दुर्गा की आराधना के पवित्र दिन हैं। इन दिनों प्रत्येक घर में मां की पूजा-अर्चना की जाती है और भक्त अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा कष्टों के निवारण की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम नवरात्र मां शैलपुत्री की पूजा से प्रारंभ होता है। सभी श्रद्धालुओं को विधि-विधान और पूर्ण श्रद्धा के साथ मां की आराधना करनी चाहिए।

चुघ ने कहा, “कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होइ तात तुम्ह पाहीं।” उन्होंने धार्मिक आयोजनों को समाज में आस्था, सकारात्मकता और आपसी सद्भाव बढ़ाने का माध्यम बताया आयोजन के अंतर्गत परम श्रद्धेय आचार्य विवेकानंद जोशी अपने मुखारविंद से श्रीमद् देवी भागवत कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन कथा के उपरांत 19 अक्टूबर को विराट दीपदान एवं महामी राजन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 20 अक्टूबर को पूर्णाहुति, महात्म्य कथा और व्यास पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

इसी क्रम में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरतपुर में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में भी भारत भूषण चुघ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया तथा मां दुर्गा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर चुघ ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और पारंपरिक मूल्यों से परिचित होने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी लोगों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने अयोध्या में निर्मित भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और भारत के गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे देशवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय बताया। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत भूषण चुघ ने दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों की सराहना करते हुए आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। साथ ही आश्वस्त किया कि पूजा आयोजन में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वह सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

दोनों धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हंस विहार में आयोजित कथा एवं कलश यात्रा के दौरान हेमंत सेठ, भुवन बिष्ट, नवीन कोठियाल, सुरेंद्र कपकोटी, अवतार सिंह, संजय अधिकारी, रमेश चंद्र ओली, रमेश चंद्र रेखाड़ी, राम सिंह, कृष्ण बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, रतन सिंह, राजेंद्र सिंह, बहादुर रावत, जानकी औली, गीता भाकुनी, शालिनी बोरा, लता कपकोटी, पूजा कोठारी, तनुजा बिष्ट, हेमा बिष्ट, ममता परवाल, रेखा नेगी, वंदना उप्रेती और पिंकी बिष्ट सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे वहीं ग्राम किरतपुर में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में किरण देवी, रानी, बिरजू, रूपेंद्र, धर्मराज, राजू कोहली, विक्की सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button