Monday, October 12, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

13 अक्टूबर को किच्छा में होगी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

13 अक्टूबर को किच्छा में होगी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भागसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। जिला ताइक्वांडो संघ ऊधमसिंह नगर की ओर से 13 अक्टूबर को नालंदा सीनियर सेकेंड्री स्कूल, किच्छा में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव कौशल किशोर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद ऊधमसिंह नगर के स्थायी निवासी, जिले के सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसे खिलाड़ी भी पात्र होंगे, जो स्वयं या जिनके माता-पिता जनपद में किसी सरकारी अथवा अर्धसरकारी संस्थान में कार्यरत हैं।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपने प्रशिक्षक के माध्यम से 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे तक पंजीकरण और भार मापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी
जिला ताइक्वांडो संघ ने सभी पात्र खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की है। साथ ही पत्रकारों से भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया है।
कौशल किशोर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button