दूधिया बाबा कन्या छात्रावास में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित बालिकाओं को कानून, पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, कौशल प्रशिक्षण के लिए भी किया प्रेरित
दूधिया बाबा कन्या छात्रावास में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित
बालिकाओं को कानून, पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, कौशल प्रशिक्षण के लिए भी किया प्रेरित
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन दूधिया बाबा कन्या छात्रावास में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जिला सचिव श्रीमती ममता पंत ने मुख्य अतिथि के रूप में बालिकाओं को संबोधित किया। उन्होंने बालिकाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट तथा साइबर अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की स्थिति में उचित कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई, कढ़ाई और बुनाई जैसे कौशल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बालिकाओं को सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहायता दिलाने के लिए भी आश्वस्त किया गया।
कार्यक्रम में दूधिया बाबा शिवानंद महाराज एवं छात्रावास प्रबंधन की प्रेमा दीदी सहित अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से एसके श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, रामबाबू, सुधीर गुप्ता, कंचन सक्सेना, अंजू श्रीवास्तव, पूजा रानी, अनुष्का द्विवेदी, सोनी और हीना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की जानकारी देना तथा उन्हें कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।।

