Sunday, October 11, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

लोहाघाट के फोर्ती में तीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण को मिलेंगे 60 लाख रुपये

लोहाघाट के फोर्ती में तीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण को मिलेंगे 60 लाख रुपये

त्यौन्दर बाबा, भूमिया बाबा और महारुद्र मंदिर के लिए 20-20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ पर्यटन और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जनपद की लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के फोर्ती में स्थित तीन प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए कुल 60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया है। इस पहल से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

स्वीकृति के तहत फोर्ती स्थित त्यौन्दर बाबा मंदिर, भूमिया बाबा मंदिर और महारुद्र मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 20-20 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक परंपराएं और लोक आस्था के केंद्र प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान हैं। इन मंदिरों के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिरों के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होने से स्थानीय आर्थिक विकास और स्वरोजगार की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button