Saturday, August 29, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अफसरों को दो टूक—दफ्तरों के चक्कर न कटवाएं खटीमा में आमजन और जनप्रतिनिधियों से मिले मुख्यमंत्री, शिकायतों के प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश

सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अफसरों को दो टूक—दफ्तरों के चक्कर न कटवाएं
खटीमा में आमजन और जनप्रतिनिधियों से मिले मुख्यमंत्री, शिकायतों के प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता और समयबद्धता के साथ प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि आमजन को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मंत्र के साथ काम कर रही है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर केवल औपचारिक कार्रवाई न हो, बल्कि उनका प्रभावी समाधान निकालकर जनता को राहत दी जाए इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, मोहनी पोखरिया, रणजीत सिंह नामधारी, रणदीप पोखरिया, अमित पांडेय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button