ऊधम सिंह नगर

लाडली बहना सम्मान समारोह में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने बांधा रक्षासूत्र

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

किच्छा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित लाडली बहना सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और बहनों ने पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य बना दिया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचीं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक समारोह में भाग लिया और विपिन जल्होत्रा को रक्षासूत्र बांधकर स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।

समारोह में बहनों के लिए विशेष रूप से मेहंदी की व्यवस्था की गई थी महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के साथ ही कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्साह के साथ सहभागिता की। आयोजन स्थल पर महिलाओं की सुविधा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा गया
इस अवसर पर विपिन जल्होत्रा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। उन्होंने कहा कि किच्छा क्षेत्र की सभी बहनें उनके लिए परिवार का हिस्सा हैं और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान के साथ-साथ क्षेत्र की बहनों के सुख-दुःख में सहभागी बनना उनकी जिम्मेदारी है। क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे विपिन जल्होत्रा ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि सांसद अजय भट्ट के माध्यम से भी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति पर जल्होत्रा ने सभी बहनों, मातृशक्ति, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता सामूहिक सहभागिता का परिणाम है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने लाडली बहना सम्मान समारोह की सराहना करते हुए इसे रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला आयोजन बताया। बहनों ने विपिन जल्होत्रा को आशीर्वाद देते हुए क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहने की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान लता सिंह, शैलि फुटेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, मीरा तिवारी, दया डसीला, वंदना कुशवाहा, लालपुर नगर पंचायत चेयरमैन बलविंदर कौर, प्रतिभा रघुवंशी, शोभित शर्मा, हरीश खनवानी, दीपा कंडपाल, प्रह्लाद खुराना, क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना, अजय सिंह बिष्ट, रोजी सिंह, ग्राम प्रधान जगजीत सिंह, अक्षय अरोड़ा और रेनू यादव सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें मौजूद रहीं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button