ऊधम सिंह नगर

किसान की तबीयत बिगड़ने पर एसडीएम और तहसीलदार ने दिखाई संवेदनशीलता, तत्काल उपलब्ध कराई मदद

किसान की तबीयत बिगड़ने पर एसडीएम और तहसीलदार ने दिखाई संवेदनशीलता, तत्काल उपलब्ध कराई मददसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। किसान आंदोलन के दौरान तहसील क्षेत्र के कनकपुर से आए एक किसान बलराज सिंह की अचानक तबीयत खराब होने पर एसडीएम रुद्रपुर और तहसीलदार ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल उनकी मदद की। किसान की तबीयत बिगड़ते देख दोनों अधिकारियों ने मौके पर ही उनकी स्थिति का संज्ञान लिया और उन्हें आराम से बैठाकर पानी पिलाया।

एसडीएम ने किसान से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिलाने की व्यवस्था की वहीं तहसीलदार ने भी किसान की स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि किसान को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर चिकित्सकीय सलाह एवं आवश्यक सहायता मिल सके।एसडीएम और तहसीलदार के इस व्यवहार की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की आमतौर पर प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था एवं राजस्व संबंधी कार्यों तक सीमित मानी जाती है, लेकिन इस दौरान अधिकारियों ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया, वह प्रशासन के मानवीय चेहरे को सामने लाता है। किसान की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम एवं तहसीलदार ने न केवल उनकी मदद की, बल्कि उनकी कुशलक्षेम भी जानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और जरूरतमंद व्यक्ति को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। आंदोलन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की इस तत्परता और मानवीय व्यवहार की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की किसान की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर अधिकारियों की तत्परता से मौके पर मौजूद लोगों में भी सकारात्मक संदेश गया लोगों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी यदि इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ आमजन की समस्याओं को सुनें और जरूरत के समय उनके साथ खड़े हों, तो जनता और प्रशासन के बीच विश्वास और मजबूत होगा एसडीएम रुद्रपुर एवं तहसीलदार द्वारा किसान की मदद किए जाने की यह पहल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण का उदाहरण बनकर सामने आई।।

error: Content is protected !!
Call Now Button