Wednesday, October 7, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

किसानों की मांगों को लेकर जिला प्रशासन गंभीर, कल डीएम करेंगे किसानों से वार्ता

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पिछले तीन दिनों से जारी अनशन के बीच जिला प्रशासन ने किसानों की समस्याओं के समाधान की पहल तेज कर दी है। रविवार को अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने अनशनरत किसानों से वार्ता कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली।

अपर जिलाधिकारी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों की कई मांगें पहले ही शासन स्तर पर भेजी जा चुकी हैं। वहीं, वार्ता के दौरान सामने आई नई मांगों में जो विषय शासन स्तर से संबंधित हैं, उन्हें भी तत्काल शासन को भेजा जा रहा है।किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा और समाधान के लिए सोमवार 24 अगस्त को अपराह्न 3 बजे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में किसानों की मांगों पर बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिला स्तर से संबंधित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर उनके तत्काल सकारात्मक समाधान का प्रयास किया जाएगा वहीं, शासन स्तर से जुड़े मामलों को शीघ्र शासन के समक्ष रखा जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद और सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।
इस दौरान उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पांडे, सीओ बीएस धौनी, तहसीलदार दिनेश कुटोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button