मुख्यमंत्री धामी की पहल से निर्माण श्रमिकों को मिला योजनाओं का लाभ, 200 से अधिक श्रमिकों को वितरित हुई 500 से अधिक सामग्री
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
किच्छा। दिनांक 20 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयास एवं पहल के तहत श्रम विभाग में पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों के लिए सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूर्व विधायक किच्छा श्री राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पात्र निर्माण श्रमिकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक पात्र निर्माण श्रमिकों को 500 से अधिक सामग्री वितरित की गई। श्रम विभाग में पंजीकृत पात्र श्रमिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न प्रकार की उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री प्राप्त होने पर श्रमिकों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों और गरीब वर्ग के हितों को लेकर लगातार कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि श्रम विभाग में पंजीकृत पात्र श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिक प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने श्रम और मेहनत से वह प्रदेश के विकास में योगदान देते हैं। ऐसे श्रमिकों के कल्याण और उनके परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सामग्री से उन्हें काफी मदद मिलेगी। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से जरूरतमंद श्रमिक परिवारों को आर्थिक रूप से राहत मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पात्र श्रमिकों को सामग्री वितरण की प्रक्रिया को संपन्न कराया। अधिकारियों ने श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी तथा पात्र लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।।

