पुलिस की 24वीं प्रादेशिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में सोमवार को तीन दिवसीय 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ हुआ उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदौरिया मौजूद रहे आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया इसके बाद विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों से पहुंची टीमों के टीम मैनेजरों का परिचय कराया गया। खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम की ध्वजाओं के साथ मार्च-पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
मेजबान ऊधम सिंह नगर के टीम कप्तान कांस्टेबल अमन दुगताल ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। इसके बाद जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारम्भ की घोषणा की प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों की कुल 15 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन मुख्य अतिथि ने बॉक्सिंग मुकाबलों का शुभारम्भ कराया। आयोजन सचिव की ओर से जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया जिलाधिकारी के प्रतियोगिता में पहुंचने से खिलाड़ियों और प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।।

