ऊधम सिंह नगर

सड़क पर आवारा पशुओं पर लगे लगाम, कांस्टेबल भुवन आर्य की मौत के बाद समाजसेवी सुशील गाबा ने उठाई आवाज

सड़क पर आवारा पशुओं पर लगे लगाम, कांस्टेबल भुवन आर्य की मौत के बाद समाजसेवी सुशील गाबा ने उठाई आवाज

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। सड़क पर खुलेआम घूम रहे निराश्रित और आवारा पशुओं के कारण लगातार बढ़ रहे हादसों को लेकर समाजसेवी सुशील गाबा ने चिंता जताई है। उन्होंने कांस्टेबल भुवन आर्य की मौत के बाद प्रशासन और सरकार से आवारा पशुओं की समस्या पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की है।

सुशील गाबा ने कहा कि सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। अचानक सड़क पर आ जाने वाले पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि “आखिर सरकार और प्रशासन कितनी और मौतों के बाद जागेगा?” उन्होंने मांग की कि सड़कों से निराश्रित पशुओं को हटाने के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाए और उनके लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था की जाए।

समाजसेवी ने कहा कि केवल अभियान चलाने या कागजी कार्रवाई से समस्या का समाधान नहीं होगा इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी तय करते हुए नियमित निगरानी करनी होगी, ताकि सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके उन्होंने सरकार और प्रशासन से कांस्टेबल भुवन आर्य की मौत को गंभीरता से लेते हुए आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।।

error: Content is protected !!
Call Now Button