ऊधम सिंह नगर

ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया नमन

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। नगर कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पहुंचे, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर गोपाल भसीन, अजय सिंह, नत्थू लाल कोली, हाजी नबी राजा, देवेंद्र शाही, जगबीर सिंह, लव कुश, बाबू मंसूरी, राधेश्याम बंसल, ममता रानी और राजकुमार ठुकराल ने ध्वजारोहण कर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता रानी ने कहा कि देश की आजादी के लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की बदौलत आज देशवासी आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं।

ममता रानी ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने युवा पीढ़ी से स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस दौरान पार्षद इंद्रजीत सिंह, शुभम दास, मोहन भारद्वाज, राजेश कुमार, बबलू सागर, प्रीति साना, मोनिका ढाली, उमा सरकार, बेबी सिकदर, ज्योति टम्टा, बाबू खान, संजय ठुकराल, फरीद मंसूरी, राजेंद्र शर्मा, अबरार अंसारी, अशफाक अंसारी, रणजीत सिंह राणा, कुंदन टम्टा, संजीव रस्तोगी, जमुना प्रसाद, मनोज पालीवाल, दिनेश पंत, नवीन खेतवाल, अमित अरोड़ा, सरोज शर्मा, मुनव्वर हुसैन, आबिद हुसैन, कमल चुघ, सतीश राजपूत, नरेश सागर, उमर खान, दर्शन कोली, सेवाराम, कुंवरपाल कोली, रणजीत तिवारी, रामसेवक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button